फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रेमी ने युवती का अश्लील वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का बीते कई वर्षों से गड़वार थाना क्षेत्र के एक युवक से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह बाद युवती ने बात करना बंद कर दिया। इसी बीच युवक ने प्रेमिका की अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गड़वार थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवक ने युवती का एक अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन सकते में आ गए। युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी युवक की गिरफ़्तारी करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें