बलिया। शहर के एनएच-31 पर एससी कालेज चौराहा स्थित पं. तारकेश्वर पांडेय प्रतिमा स्थल से रविवार की रात बालू लदा ट्रक टकरा गया। इससे ट्रक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक वही फंस गई, दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम छुड़ाया। दूसरे दिन दोपहर बाद ट्रक को हटावाया।
बालू लदा ट्रक जलालपुर से बैरिया की तरफ जा रहा था। इस बीच देर रात करीब दो बजे सतीश चन्द्र कालेज चौराहा के पंडित तारकेश्वर पांडेय प्रतिमा स्थल से अनियंत्रित ट्रक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रतिमा स्थल के किनारे लगे पिलर से मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आस पास के लोगों ने क्षतिग्रस्त ट्रक से चालक व खलासी को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गये।