फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 40 वर्षीय महिला से शादी करने पर अड़ा 18 साल का युवक, मचा बवाल, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Tue, 23 May 2023 07:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बैरिया थाना क्षेत्र की महिला का मायका रेवती थाना क्षेत्र में है। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहतवार गई थी। उसकी मुलाकात शहर के काजीपुर निवासी युवक से हो गई। धीरे-धीरे बातें और मुलाकातें बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिया में तीन बच्चों की मां एवं 40 वर्षीय विधवा के साथ शादी करने के लिए एक 18 वर्षीय युवक अड़ गया। मोहल्ले में इसे लेकर काफी बवाल हुआ। मामला बढ़कर बैरिया थाने में पहुंच गया। दोपहर बाद तक पुलिस मामले में पंचायत करती रही।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Road Accident: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी की खुशियों के बीच पसर गया मातम
बैरिया थाना क्षेत्र की महिला का मायका रेवती थाना क्षेत्र में है। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहतवार गई थी। उसकी मुलाकात शहर के काजीपुर निवासी युवक से हो गई। धीरे-धीरे बातें और मुलाकातें बढ़ने लगीं।
विज्ञापन

महिला का एक पुत्र 11 वर्ष और दूसरा दो वर्ष का है। एक छह वर्ष की पुत्री भी है। बड़े पुत्र को भी अपनी मां का उस युवक से मिलना-जुलना अच्छा नहीं लगता था। पुत्र आपत्ति करता था तो उसकी मां पिटाई कर देती थी। परिजनों ने इसकी शिकायत बैरिया थाने में की। पुलिस ने युवक और उक्त विधवा को थाने में तलब किया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष शिवचंद यादव ने बताया कि अगर युवक की वैधानिक उम्र शादी के लिए हो गई होगी तो कोई इन दोनों को रोक नहीं सकता है। अगर युवक की उम्र शादी के लिए वैध नहीं होगी तो कानूनी कार्रवाई पुलिस करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें