फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने सोमवार को विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने मां फूला देवी महिला महाविद्यालय तिलौली, बजरंग पीजी कालेज दादर आश्रम, तथा श्री नरहेजी पीजी कालेज नरहेजी का दौरा किया। आपने इन महाविद्यालयों की परीक्षा संचालन व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने सीसीटीवी संचालन व नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था को देखकर आवश्यक दिशा -निर्देश भी प्रदान किए। कुलपति के साथ उड़न दस्ते के संयोजक डॉ. अजय पाण्डेय, सदस्य डॉ. त्रिपुरारी ठाकुर, डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. संध्या भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें