फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, पहले पकड़ा गया प्रेमी फिर घरवाले हुए तैयार, एक दूजे के हुए प्रेमी युगल

Mon, 30 Jun 2025 06:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

चार महीने पहले इंस्टाग्राम पर चैट के माध्यम से प्यार हुआ और प्रेमी प्रमिका से मिलने उसके घर पर पहुंच गया। घर वालों ने पहले तो उसे पकड़ लिया फिर बाद में शादी के लिए राजी हो गए। अब दोनों के घर खुशहाली है।
 
विज्ञापन
दुल्हन (फाइल फोटो) - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार माह पहले इंस्टाग्राम पर चैट के माध्यम से प्यार हुआ। जब प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी रात में उसके घर पहुंच गया। गांव वालों को जब पता चला तो प्रेमी को पकड़ कर प्रेमिका के घर में ही बंद कर दिया। सुबह मऊ जनपद के थाना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमी के परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। 

विज्ञापन


गांव वालों की मौजूदगी में मंदिर पर जयमाल व सिंदूरदान की रस्म पूरी की गई। इस दौरान मंदिर पर सैकड़ों पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं। युवक के पिता व उसके गांव के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। हालांकि प्रेमी व प्रेमिका अलग अलग जाति के थे। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को इंस्टाग्राम पर चैट के माध्यम से प्यार हो गया। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है।

परिवार में सिर्फ मां है। चैट के जरिए दोनों ने साथ में जीने साथ में मरने की कसम खा ली। युवती के बुलाने पर युवक बाइक से रात में उसके घर पहुंच गया। गांव वालों को जब इसकी भनक लगी तो पकड़ कर युवती के साथ ही कमरे में बंद कर दिया। सुबह जब युवक के परिजन पहुंचे तो दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें