फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लगता है दरिंदों को फांसी पर लटके नहीं देख पाऊंगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही(बलिया)। एक बार फिर निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख टलने को लेकर बिटिया के पिता और बाबा ने नाराजगी जताई है। फांसी की तारीख टलने से आहत निर्भया के बाबा का कहना है कि अब लगता है कि मैं दरिंदों को फांसी पर लटकते देख नहीं पाऊंगा।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2012 को दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म की शिकार निर्भया की 29 दिसंबर 2012 को इलाज के दौरान सिंगापुर में मौत हो गई थी। दो बार फांसी की तारीख तय होने के बाद टलनेे से निर्भया के माता-पिता के साथ ही बाबा भी आहत हैं। बाबा ने अमर उजाला को बताया कि मुझे उम्मीद थी कि इस बार दरिंदों को फांसी हो जाएगी, लेकिन एक बार फिर मामला कानूनी दांव पेच में फंस गया। अब देखना है कि कब फांसी की डेट पड़ती है। फांसी की तारीख टलने से आहत बाबा ने कहा कि इस बार उम्मीद थी, लेकिन अब लगता है कि मैं दरिंदों को फांसी पर लटकते देख नहीं पाऊंगा। पिता ने कहा कि दरिंदे चाहे जितना कानूनी दाव पेंच आजमा लें, उन्हें जब तक फांसी नहीं होती मैं चैन से नहीं बैठूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें