फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: जनसभा के बीच से नामांकन करने के लिए रवाना हुए रविंद्र कुशवाहा, जानें- पूरा मामला

Wed, 08 May 2024 05:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार को बलिया में सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
नामांकन करने पहुंचे रविंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को बुधवार को नामांकन करना था। नामांकन में शामिल होने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दोपहर 1:00 बजे के बाद सुखपुरा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। पहले उन्हें हेलीकॉप्टर से सुखपुरा आना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदलकर सड़क मार्ग से लखनऊ से सुखपुरा पहुंचे। 

विज्ञापन


जनसभा में सुभासपा सुप्रीमो और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। नेताओं के संबोधन से समय बढ़ता देख बीच जनसभा से ही विधायक केतकी सिंह और अन्य नेताओं के साथ रविंद्र कुशवाहा नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट निकल गए। दोपहर लगभग पौने तीन बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन सीआरओ कोर्ट में दाखिल किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें