फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: सपा ने फिर खेला ब्राह्मण कार्ड, बलिया लोकसभा सीट पर सनातन को बनाया प्रत्याशी

Mon, 22 Apr 2024 06:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Lok Sabha Election: सपा की रणनीति अपने कोर वोटर के साथ ही ब्राह्मण मतों को अपने पक्ष में करने की है। सनातन पांडेय वर्ष 2007 में बलिया जिले की चिलकहर विधानसभा से विधायक बने थे। इसके बाद परिसीमन में चिलकहर विधानसभा का अस्तित्व समाप्त हो गया।
विज्ञापन
सनातन पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बलिया लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने सस्पेंस खत्म करते हुए सोमवार को प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेला है और सनातन पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


सनातन पांडेय चिलकहर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वो सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने लगभग 15 हजार मतों से हरा दिया था।

बलिया लोकसभा सीट से पिछले दिनों भाजपा ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को अपना प्रत्याशी बनाया था।

इसके बाद से ही सपा के प्रत्याशी की घोषणा जल्द होने के आसार जताए जा रहे थे। पार्टी ने एक बार फिर सनातन पांडेय पर भरोसा जताया। हालांकि बलिया लोकसभा ब्राह्मण बहुल होने के बाद भी कभी भी यहां से ब्राह्मण को जीत नहीं मिली है।
विज्ञापन


सनातन पांडेय ने रसड़ा विधानसभा से भी भाग्य आजमाया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के चुनाव में एन वक्त पर सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। कांटे के मुकाबले में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त से लगभग 15 हजार मतों से हार गए थ।

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा से इनके अलावा अंबिका चौधरी, नारद राय, राम इकबाल सिंह और अवलेश सिंह भी दावेदारी कर रहे थे। सीट के समीकरणों को ध्यान में रख कर पार्टी ने फिर सनातन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें