फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के गेट पर जड़ दिया ताला

Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में साफ-सफाई नहीं होने से नाराज कस्बे के आधा दर्जन सभासदों ने रविवार को नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय गेट पर ताला जड़कर नगर पंचायत में खड़े साफ-सफाई करने वाले वाहनों को बाहर जाने से रोक दिया। जिसके कारण नगर में साफ-सफाई घंटों बाधित रही। सभासदों ने निर्णय लिया कि जब तक वार्डों में सफाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


सभासद मुमताज अहमद कहना है कि शबेबरात का त्यौहार होने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन जानबूझकर कुछ वार्डों में साफ-सफाई नहीं करा रहा है। जिसको लेकर आम लोगों में भी रोष है। गुस्साए सभासदों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी आंदोलन चलता रहेगा। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अंतर्गत बाजार, अस्पताल, बाजार से बस स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़कें भी आज तक नहीं बन पाईं। इस दौरान सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में ताला जड़कर गुस्सा का इजहार किया।

इस मौके पर सभासद फूल अहमद, राजा भाई सहित अन्य सभासद मौजूद रहे। इस बाबत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बताया कि गंधी मोहल्ला में तैनात सफाई कर्मी छुट्टी पर गया हुआ था। जिसके कारण उस मोहल्ले की सफाई सुबह नहीं हो सकी थी। जब जानकारी हुई तो दूसरे सफाई कर्मचारी को वहां भेजकर तत्काल सफाई करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें