फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ चोरों नकदी समेत लाखों का उड़ाए जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता नगर में चोरों ने मकान का ताला तोड़ उसमें रखा नगद 50 हजार रुपये सहित लाखों के गहने पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को रविवार को पड़ासियों से हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता नगर निवासी रामजी गुप्ता पुत्र स्व. भोला नाथ गुप्ता घर में ताला बंदकर 10 अक्तूबर से वाराणसी में उपचार करा रहे है। इसीबीच चोरों ने किसी रात मकान का ताला तोड़कर घर में रखे 50 हजार रुपया नगद, तीन पीस सोने की चेन, तीन जोड़ी कान का झाला, एक पीस नथिया, तीन पीस अंगूठी, दो जोड़ी चूड़ी, एक पीस जिउतिया, 20 पीस चांदी के सिक्के, चांदी का शीतला, चांदी का बर्तन आदि पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

-
ससुर, देवर समेत तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज : बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के टाउन हाल रोड स्थित एक होटल की मालकिन रजनी सिंह पत्नी दीपक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ससुर विजय सिंह व देवर अविनाश सिंह समेत तीन अज्ञात के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि 10 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे अपने पति दीपक सिंह के साथ तीसरी मंजिल पर बैठक बातचीत कर रही थी। इसीबीच मेरे ससुर व देवर एवं अन्य तीन वहां पहुंचे और गाली गलौज देते हुए कहा कि तुम मेरे विरूद्घ छेड़खानी की शिकायत की है, उसे वापस ले लो। जिस पर मेरे पति ने कहा कि किसी भी सूरत में वापस नहीं होगा। तभी मेरे ससुर ने मेरे बाल पकड़कर पटक दिया और मुझे घसीटते हुए होटल के अंदर लेकर चले गए, जहां तीन अज्ञात लोग पहले से हाथ में हाकी डंडे लिए खड़े थे। मेरे ससुर ने कहा कि इसका इतना मारो की यह दुनिया छोड़ दे। इसके बाद तीनों एव मेरे देवर ने राड से वार कर घायल कर दिया। मेरे ससुर ने कपड़े उतारने को कहा, लेकिन उन्होंने उनकी बात न मानी। वही मेरे पति को भी मार पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद रिवाल्वर सटाकर जान से मारने के लिए ताना, लेकिन राहगीरों के इकट्ठा होते देख रिवाल्वर को छुपा लिया। वही मेरे गले का मंगलसूत्र छीनकर साथ लेकर चले गए। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें