फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे ही नौरंगा पीएचसी पर लटका मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को गंगापार नौरंगा स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दोपहर 12 बजे अस्पताल में ताला लटका हुआ था। डाक्टर, फार्मासिस्ट, सफाईकर्मी सहित सभी कर्मचारी-अधिकारी गायब थे। ग्रामीणों ने बताया कि यह अस्पताल कभी नहीं खुलता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अस्पताल की मरम्मत के नाम पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर फर्जी भुगतान का भी आरोप लगाया। विधायक ने निरीक्षण में भी घाल मेल पाया। विधायक ने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपर स्वास्थ्य निदेशक से इसकी जांच कराने की मांग की। सुरेंद्र सिंह ने जीर्णशीर्ण अवस्था में बदहाल पड़े पशु चिकित्सालय को भी देखा। व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बलिया को निर्देशित किया। राजकीय इंटर कालेज का निर्माण महीनों से ठप मिला। जिलाधिकारी और राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि तत्काल राजकीय इंटर कालेज का निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए। नौरंगा के ग्रामीणों से समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। निदान के लिए कहा। इस मौके पर नंदगोपाल सिंह, विनोद ठाकुर, रामाकांत ठाकुर, पवन सिंह, विनोद ठाकुर, परशुराम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें