सुखपुरा थाना क्षेत्र के बैसहा गांव के समीप हुए सड़क हादसे में मृतक संविदा विद्युत कर्मी अभिनंद
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के बैसहा के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार अभिनंदन यादव (27) की मौत हो गई। उनकी पत्नी सोनल देवी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सपही भंवरपुर निवासी अभिनंदन यादव प्राइवेट लाइनमैन थे। तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी व दो बच्चे हैं। सोमवार की शाम वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से सुखपुरा बाजार करने गए था, उसी समय बैसहा के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पत्नी सोनल देवी, मां नयन तारा का रोते-रोते हाल बेहाल है। घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।