फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खंभा टूटने से लाइनमैन गिरा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बिजली के खंभे के टूटने से खंभे पर चढ़ा प्राइवेट लाइनमैन नीचे गिर गया। कर्मी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। कस्बे के वार्ड 10 निवासी नंदन चौहान पुत्र स्व. हरिहर चौहान विद्युत उपकेंद्र देल्हुआ में प्राइवेट लाइनमैन है। शुक्रवार को वह अन्य कर्मियों के साथ बिजली खंभे पर चढ़कर तार टाइट कर रहा था। इसी दौरान खंभा बीच से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। खंभे पर चढ़ा कर्मी नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बेरुआरबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें