फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर दीर्घायु की कामना

Sun, 22 Nov 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जोशो खरोश के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन



जिला सपा कार्यालाय व नगर विधान सभा के सपा के तत्वावधान में रविवार को चंद्रशेखर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर नगर विधायक नारद राय की ओर से जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में विधायक के प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी और जमाल आलम के नेतृत्व में मरीजों में फल व दूध बांटा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. विश्राम यादव, शशिकांत सिंह, नईमदाद खां, ज्ञानेंद्र राय, दिनेश पाठक, ब्रजेश राम मौजूद रहे। अध्यक्षता भीम यादव तथा संचालन राजकुमार ने किया।

उधर, जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता,

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय नारायण चौबे, अनिल चौबे, रामविचार यादव आदि मौजूद रहे। चित्तू पांडेय चौराहा स्थित अकमल नईम खां

के कैंप कार्यालय पर अल्पसंख्यक सभा के तत्वावधान में केक काटा गया। कार्यकर्ताआें ने जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर जमाल आलम, मुश्ताक भाई, खुर्शीद अहमद, अफजल नईम, कमरूल नईम आदि मौजूद रहे।

फेफना : सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण किया गया। रेवती : नगर में सपा नेता राणा प्रताप सिंह के आवास पर मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।

रतसर : क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताआें ने सपा मुखिया का जन्मदिन का नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अमित यादव के आवास पर मनाया गया।

इस अवसर शैलेश चौधरी, लालबाबू, हरिकिशुन यादव, अक्षय लाल शर्मा, फैय्याज अहमद मौजूद रहे। सहतवार: बद्री नाथ सीएचसी में मुलायम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान बांसडीह विधान सभा के अध्यक्ष नीरज सिंह ने 21 किग्रा का केक काटा।

नवानगर: सपा कार्यकर्ताआें ने सपा मुखिया का 76वां जन्मदिवस बंगले सिकंदरपुर में मनाया। इस दौरान जिला पंचायती राज के सभापति एवं क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी ने केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की गई। 

नरहीं : सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और धरतीपुत्र के दीर्घायु होने की कामना की।

 रसड़ा : गांधी पार्क में मुलामय सिंह के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन और यज्ञ किया। इस दौरान सपानेता मानसिंह सेंगर, ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह के साथ ही अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

सपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शमशाद बांसपारी के आवास पर आयोजित समारोह में मुलायम सिंह यादव के दीघायु की कामना की गई। ध्रुव यादव, रुद्र प्रताप, नसीम, गिरधारी यादव आदि मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष सुनील के आवास पर सपा मुखिया के लंबी उम्र की कामना की गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें