फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जले खुशियों के दीप, मनाई दीपावली

विज्ञापन
दीपावली पर्व पर नगर के कुंवर सिंह चौराहा ​स्थित न्यू विशाल मिष्ठान भंडार से मिठाई की खरीदारी कर
विज्ञापन
बलिया। दीपावली पर दीपों की रोशनी से महर्षि भृगु की धरती जगमगा उठी। इस दौरान लोगों ने घरों को रोशन किया और समृद्धि की कामना के लिए पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

अंधकार पर प्रकाश की जीत का यह पर्व जिले में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया, जहां दीपों से हर तरफ खुशियों और रोशनी का माहौल बन गया। धन, धान्य, समृद्धि एवं आरोग्य के प्रतीक पर्व दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा श्रद्धा भाव से की गई।
शहर के बाबा बालेश्वर मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में दिनभर श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते रहे। सड़कों पर कम वाहन चले, लेकिन बाजारों में लोग शाम तक पूजा सामग्री व अन्य सामान की खरीदारी करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों को विशेष तरीके से सजाया गया था। शाम होते ही दीये, इलेक्ट्रिक झालर आदि से गांव व शहर के हर घर जगमग हो गए।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर चहुंओर खुशी का माहौल रहा। शाम होते ही बाबा भृगु की धरती रोशनी से जगमगा उठी। इसके बाद पटाखों का शोर कम सुनाई पड़ा। सुबह लोग अपने घरों की साफ-सफाई में जुट गए थे।
विज्ञापन

घरों में खुशियों का दीप जलाकर भक्तिभाव से भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा की गई। इसके बाद दीप जलाकर उजाला किया गया। आस्था के साथ कई स्थानों पर भव्य पंडाल में लक्ष्मी माता की बड़ी प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। पर्व को लेकर दिनभर बच्चे सबसे ज्यादा उत्साहित थे। इस दिन वाहन कम चले, लेकिन बाजारों में देर शाम तक भीड़ रही।

दीपावली पर्व पर नगर के कुंवर सिंह चौराहा स्थित न्यू विशाल मिष्ठान भंडार से मिठाई की खरीदारी कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें