फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में प्रकाश पुंज हैं अध्यापक

Tue, 05 Sep 2017 10:10 PM IST
ballia
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते शिक्षक। - फोटो : ballia
विज्ञापन
डा. राधाकृष्णन की जयंती यानी शिक्षक दिवस पर मंगलवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों तथा संगठनों की ओर से विविध आयोजन हुए। जिसमें राधाकृष्णन के व्यक्तित्व - कृतित्व पर चर्चा के साथ ही समाज में शिक्षक की व्यापक भूमिका को भी रेखांकित किया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने उनके क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से संगठन के जिला कार्यालय पर गोष्ठी हुई। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक अंधेरे में प्रकाश की एक किरण की तरह है। डा. राधाकृष्णन अद्भुत विद्वान थे और दर्शन शास्त्र की शिक्षा विदेशों में देने जाते थे। इस मौके पर देव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा. लालेन्द्र प्रताप सिंह, रमाशंकर सिंह थे। उधर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने वर्ष 2016 में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र तथा 16 व्यवसायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मो. नसीमुद्दीन, अजय कुमार यादव, वीरेन्द्र सिंह, रामफेर, जेएल ओझा, राजेश कुमार सिंह आदि थे।

नगर के सतनीसराय स्थित उड़ान शिक्षण संस्थान में कबीरम समाज व भोजपुरिया आर्थिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर वक्ताओं ने डा. राधाकृष्णन के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. सुशील किशोर श्रीवास्तव, तेजनारायण, डा. शैलेश मिश्र, गणेश यादव, डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि थे। वहीं, दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल में भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्कूल में भी शिक्षक दिवस पर केक काटा गया। इस मौके पर प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, संतोष ठाकुर, अतुल पांडेय, धनंजय प्रसाद, श्रीमती अंबिका त्रिपाठी, अशोका राय, नीलू श्रीवास्तव, दुर्गा उपाध्याय, सोनी चौबे, नेहा उपाध्याय, रामजी त्रिपाठी, सुमित चौबे, साकेत त्रिपाठी थे।
रसड़ा ः क्षेत्र के रसूलपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस पर  बतौर मुख्य अतिथि समाजसेविका भाजपा नेत्री सुनीता सिंह ने पौधा लगाकर कार्यकम की। कहा कि पौधों को लगा कर ही  पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि देवेश तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, प्रधानाचार्य भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अंजनी सिंह, सोनी सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने एवम विद्यालय परिवार ने  गुरुजनों को सम्मानित भी किया। इमामिया इण्टर कालेज में प्रवन्धक सैयद मुजतबा हुसैन एवम प्रशासनिक अधिकारी सैयद अहमद ने बतौर मुख्य अतिथि उदय करण सिंह सहित अतिथि को अंग बस्त्रम सहित गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें