फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयमित जीवन का दिया संदेश्ा

Tue, 01 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को जिला क्षय नियंत्रण केंद्र के संयोजकत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला चिकित्सालय से निकाली गई इस रैली को सीएमओ डा. पीके सिंह और एडिशनल सीएमओ केडी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



नारा लगाया कि एड्स का ज्ञान, बचाए जान। जन-जन को बताना है एड्स को दूर भगाना है। रैली में शामिल लोगों ने हास्पिटल रोड, विशुनीपुर समेत पूरे नगर में भ्रमण कर लोगों को एड्स से बचाव के लिए संयमित जीवन जीने का संकल्प दिलाया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभा की।


सभा में डा. पीके सिंह ने कहा कि यह रैली समाज के इस रोग से पीड़ित व्यक्तियों के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। अध्यक्षता करते हुए डा. केडी प्रसाद ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। यह बात सत्य है लेकिन पीड़ित एहतियात बरते तो जिंदगी की मियाद कुछ दिनों के लिए बढ़ सकती है।
विज्ञापन



इस मौके पर राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, डा. मुस्ताक, वीरेंद्र प्रसाद, संदीप कुमार, राजीव सिंह सेंगर, बसंत कुमार, अर्चना, सुमन सिंह, निरा सिंह, विनय सिंह, छितेश्वर गिरी आदि मौजूद रहे। उधर महिला अस्पताल में सीएमएस डा. विमला सिंह ने मरीजों और उनके घरवालों को एड्स दिवस पर इस रोग से बचने और इसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें