फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 22 Jul 2017 11:02 PM IST
ballia
विज्ञापन
बारिश से जलभराव
विज्ञापन
लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि मौसम में ठंडापन होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं रुक-रुक हो रही बारिश से खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।   
विज्ञापन

    
जिले में लगातार कभी कम तो कभी तेज बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा था और आसमान में बादल घूमड़ रहे थे। लेकिन शुक्रवार को सुबह मौसम ने एकाएक करवट ली और बारिश शुरु हो गई जो रुक-रुक कर पूरे दिन होती रही और शनिवार को भी इसका क्रम जारी रहा। लगातार बारिश के कारण शहर से ग्रामीण इलाके तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

 आलम यह है कि लगातार बारिश के कारण लोगों को कामकाज के लिए घरों से निकलना तक मुश्किल हो जा रहा है। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक पानी की निकासी एक बड़ी समस्या है। नगरीय इलाकों के तालाबों पर अतिक्रमण होने के कारण जहां पानी सड़कों पर बह रहा है वहीं यही हाल ग्रामीण इलाकों की भी है। ग्रामीणों की ओर से कई बार तालाब पोखरियों पर अतिक्रमण के बावत जिला प्रशासन से शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अब जल निकासी को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उदाहरण के लिए सोहांव ब्लाक के गोविंदपुर, भरौली, कुतुबपुर आदि गांवों की पोखरियों पर अतिक्रमण होने के कारण गांव का पानी एनएच 31 पर बह रहा है। उधर, बारिश के कारण खेती-किसानी भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश के कारण जहां धान की रोपाई नहीं हो पा रही है वहीं खरीफ की अन्य फसलें बाजरा, अरहर की बोआई को लेकर भी किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें