भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी के वीडियो को लेकर बलिया में राजनीति काफी गरमा गई है। यहां आजाद अधिकार सेना के लोगों ने एसपी से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
UP News: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बलिया के वयोवृद्ध भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी से जुड़े वीडियो के सामने आने के बाद एसपी बलिया को पत्र भेज कर एफआईआर की मांग की है।
विज्ञापन
अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उक्त वीडियो में सार्वजनिक स्थल पर की गई हरकत बेहद घिनौनी है, जो बिहार प्रांत में घटित बताई गई है, लेकिन इस वीडियो को सार्वजनिक किया जाना स्पष्टतया बलिया जिले की घटना है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद जिस प्रकार बब्बन सिंह ने भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके पति पर अपराधिक षडयंत्र का आरोप लगाया है और केतकी सिंह ने इन्हें भ्रामक बताया है, ये निश्चित रूप से गंभीर आपराधिक कृत्य हैं। अमिताभ ठाकुर ने एसपी बलिया से तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो की सत्यता की जांच कराते हुए इसके सही पाए जाने पर बब्बन सिंह को सहकारी चीनी मिल रसड़ा के सरकारी पद से तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की है। यह जानकारी आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने मीडिया जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी है।