फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मक्के के खेत में वृद्ध समेत दो पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी में जंगली जानवर के हमला से घायल विजय राजभर।
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव के दियारे में शुक्रवार को मक्के के खेत में चारा काट रहे विजयी राजभर (60 ) व विजली पुर निवासी राजा यादव (20) पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में कैंप की हुई है। स्थानीय लोगों को घर के बाहर बेवजह न निकलने व खेत की तरफ न जाने की अपील की है। पुरुषोत्तम पट्टी निवासी जगदंबा यादव के दियारे स्थित मक्के खेत में 11 बजे विजयी राजभर मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।
चिल्लाने पर आसपास के नौजवान जुटे और मक्के को खेत को घेर लिया। तेंदुए को खोजने लगे, इसी बीच के तेंदुए ने विजली पुर निवासी राजा यादव पर भी हमला कर दिया। दोनों घायलों को लोगों ने सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ड्रोन कैमरे से तेंदुए की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं, वन विभाग की टीम आई हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें