फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लियो क्लब बना बास्केटबॉल में चैंपियन

विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनपदीय बास्केटबॉल प्रति? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में लियो क्लब ने राधा कृष्णा अकादमी को 27-16 से पराजित कर किया। पूर्व सभासद राजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने उद्घाटन में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले मुकाबले में राधा कृष्णा अकादमी ने स्टेडियम ए को 8-4 से पराजित किया, अन्य मुकाबलों में लियो क्लब ने केंद्रीय विद्यालय को 36-16 से, काइजन ने सनबीम को 64-63 से, लियो क्लब ने काइजन को 49-27 से पराजित किया । निर्णायक की भूमिका जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव धनंजय सिंह, राहुल चौहान, राजेश सिंह, अविनाश पांडेय, अभिषेक सिंह व निखिल कुमार सिंह आदि ने निभाई। क्रीड़ा अधिकारी धीरेन्द्र पुरुषोत्तम ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, नीरज राय, पंकज सिंह, मोहम्मद जावेद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें