फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: थाना समाधान दिवस से गायब रहे लेखपाल, वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कई थानों से क्षेत्रीय लेखपालों व राजस्व निरीक्षक गायब रहे। इसे देख अधिकारियों ने नाराजगी जताई। समस्याओं के निदान में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

बैरिया थाने में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस में हुए कई लेखपाल और राजस्व निरीक्षक अनुपस्थित रहे। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र से कहा कि ज्यादा मामले राजस्वसे जुड़े होते हैं। निस्तारण नहीं होने से एसपी नाराज होते हैं। आरोप लगते हैं कि थाना समाधान दिवस पर ऐसे छोटे-छोटे मामलों का निस्तारण क्यों नहीं किया जाता है। क्षेत्राधिकारी उस्मान ने उपजिलाधिकारी से कहा ग्रीनफील्ड में काम करने का एक बहाना हो गया है। थाना दिवस एक दिन होता है। कम से कम दो घंटे के लिए आना चाहिए।
बैरिया थाना समाधान दिवस पर कोडरहा नौबरार के लेखपाल मनोज सिंह व नौरंगा के लेखपाल सदन चौधरी पहुंचे थे।दोकटी थाना पर सिर्फ लेखपाल मुकेश पहुंचे थे। मामले को गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने थाना दिवस पर न आने वाले क्षेत्रीय लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। लगभग एक दर्जन मामले आए। इसमें चार मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। चकगिरधर के बसुधानंद और कपिल वैगरह के मामले में उपजिलाधिकारी ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने का आदेश पुलिस को दिया। बैरिया निवासी अशरफ अली के जमीनी विवाद का मौके पर निस्तारण किया गया। कस्बा निवासी भीम राम का रास्ते पर कांटा रखने का मामला आया मौके पर निस्तारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें