फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुकान गिराने में 11 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर स्थित गुलाबचंद का हाता प्राइवेट बस स्टॉप स्थित एक फर्नीचर की दुकान को रात में जेसीबी से ध्वस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक समेत 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

10 जनवरी की आधी रात में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद कोतवाली और पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित उक्त दुकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था। थाना क्षेत्र के मुड़ेरा गांव निवासी अशोक शर्मा और संजय शर्मा की गुलाब चंद्र के हाता में 65 वर्षों से फर्नीचर की दुकान करते आ रहे थे। इसका समय से किराया भी मकान मालिक को दिया जाता रहा है।
इधर, कुछ दिनों से भू-माफियाओं से मिल रही धमकियों से डरकर दुकानदारों ने न्यायालय की शरण ली थी। यहां इनका मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। जहां से इन दुकानदारों को स्थगन आदेश भी प्राप्त था। बावजूद इसके, सर्द रात में जेसीबी लगाकर उक्त दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस पुलिसिया कार्रवाई से पीड़ित दुकानदार प्रसन्न नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें