फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीएम ने लेखपाल-कानूनगो को दी चेतावनी, 126 में सात मामले निस्तारित; समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें

Sun, 16 Nov 2025 12:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने कुल 126 में से सात मामलों का निस्तारण किया। संबंधित अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायतें सुनते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: बलिया में तहसील बैरिया में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फरियादे सुनीं। कुल 126 आवेदन आए। सात मामलों का निस्तारण कर दिया। डीएम ने सभी लेखपालों-कानूनगो को प्रतिदिन 20 फार्मा रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैरिया तहसील में नवकागांव के प्रधान ने बताया कि गांव के कुछ लोग अन्नपूर्णा भवन निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस पर डीएम ने नायब तहसीलदार को पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर जाकर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। एक शिकायत में प्राथमिक विद्यालय में विद्युत कनेक्शन न होने की जानकारी मिली, जिस पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को तुरंत कनेक्शन उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

एक मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका खेत पड़ोसी ने जोत लिया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से कहा कि तत्काल लेखपाल व पुलिस को भेज कर रकबा से अधिक बोई गई फसल को जोतवा दो। हरिकंचन सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पीएचसी और सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अंकित करने की मांग की। नवका गांव निवासी चंदन गुप्ता ने धोखाधड़ी से विवादित जमीन की खरीद बिक्री का मामला उठाया।
विज्ञापन


एसपी ओमवीर, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन, एसडीएम आलोक प्रताप आदि थे। बेल्थरारोड तहसील सभागार में एडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 55 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें आठ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम शरद चौधरी व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें