फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साथी की मौत पर भड़के लेखपाल

विज्ञापन
बेल्थरारोड तहसील परिसर में वि​भिन्न मांगों को लेकर धरना देते लेखपाल संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।
विज्ञापन
बलिया। गोंडा जनपद में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार की माैत से लेखपालों में नाराजगी है। शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में लेखपालों ने धरना दिया। अधिकारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन

सिकंदरपुर : तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में धरने के बाद लेखपालों ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंदा। मृत लेखपाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्व. सूरज कुमार मिश्र ने 20 से 24 नवंबर तक अवकाश मांगा था पर नहीं दिया गया। 22 नवंबर को बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। तनाव से सूरज ने 25 नवंबर को आत्महत्या कर ली। महामंत्री रंजीत वर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, रविकांत तिवारी, दीपांजलि सिंह, नलिनी श्रीवास्तव रहे।

बैरिया : तहसील के लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को सौंपा। मांग की कि मृतक के आश्रितों को कम से कम 50 लाख की आर्थिक सहायता, आश्रित को सरकारी नौकरी और अन्य सरकारी सुविधाएं दें। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मोनू पासवान, सुनील कुमार, संजय वर्मा, अमित यादव, सर्वजीत यादव थे।
विज्ञापन



बांसडीह : तहसील के लेखपालों ने काम छोड़कर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। हरेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह, धनंजय, देवेन्द्र सिंह, संजीव, राकेश सिंह रहे।

रसड़ा: तहसील प्रांगण में लेखपाल संघ ने 6 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन उप जिलाधिकारी रवि कुमार को सौंपा। मनीष कुमार गौतम, निर्भय नारायण सिंह, नन्दजी यादव, अजीत कुमार, संजय यादव रहे।
विज्ञापन


बेल्थरारोड : तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने धरना दिया। अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार से लेखपाल तनाव में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें