फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया क्वारंटीन सेटरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया।भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया और क्वारंटाइन हुए लोगों से जानकारी प्राप्त की। बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज में क्वारंटाइन हुए लोगों ने बताया कि यहां पर चाय की व्यवस्था नहीं है। जिसके बाद विधायक ने चाय की व्यवस्था कराई। इसके बाद विधायक आरपीएन पब्लिक स्कूल रानीगंज पहुंचे और लोगों से बातचीत की। क्वारंटीन हुए बिहार के मूल निवासियों ने विधायक से आग्रह किया कि किसी तरह से उन्हें बिहार भेजवा दिया जाय, नहीं तो यहां 14 दिनों के क्वारंटाइन के बाद फिर वहां भी जाकर क्वारंटाइन होना पड़ेगा। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बाबत अपने जिलाधिकारी व बिहार के संबंधित अधिकारियों से बात कर रहा हूं। असुविधा दूर करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें