फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोडवेज कर्मियों की छुट्टी रद्द, बढ़ेंगे बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार द्वारा रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा देने के आदेश के बाद यूपी रोडवेज ने भी कमर कस ली है। मंगलवार रात 12 बजे से 31 अगस्त की मध्यरात्रि तक बहनें बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। इस मौके पर बलिया डिपो की 80 बसें बहनों को उनके भाइयों तक पहुंचाएंगी। अगले दो दिन महिलाओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन 30 एवं 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसके लिए योगी सरकार ने दो दिन महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया है।
बलिया डिपो के वरिष्ठ लेखाकार महेश पांडेय ने बताया कि रक्षा बंधन को लेकर विभाग अलर्ट हो गया है। बहनों को उनके भाइयों तक पहुंचने में यात्रा को सुगम बनाने के प्रयास किए हैं। तैयारियों को लेकर सभी बसों को दुरुस्त करा लिया गया है। रोडवेज के बेड़े की 80 बसें सभी रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


25 हजार बहनों के यात्रा करने का अनुमान

परिवहन निगम ने जिले में इस बार 25 हजार से अधिक बहनों की यात्रा करने का अनुमान लगाया है। साल 2022 में करीब 20 हजार से अधिक बहनों ने फ्री में यात्रा की थी। इससे पहले वर्ष 2021 में फ्री यात्रा करने वाली बहनों की संख्या 18 हजार थी। यात्रियों की संख्या में अधिक इजाफा होने पर विभाग इस बार रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के मूड़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें