फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्ष के पहाड़ थे स्व. कल्पनाथ राय : रोहित

विज्ञापन
मालदेपुर मोड़ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित करते - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कल्पनाथ राय आम लोगों के नेता थे। उन्होंने अंतिम दम तक समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। ये बातें मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती समारोह में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय आज के नेताओं को उनके कार्यों से सीख लेनी चाहिए। कहा कि मोदी-योगी सरकार फेल हो गई है। धर्म के आधार पर शासन करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हम गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान की लड़ाई लड़ रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें संघर्ष करना होगा। कहा कि युवा चेतना सड़क पर विपक्ष की भूमिका निभा रही है। युवा चेतना का लक्ष्य हर घर खुशहाली पहुंचाना है। कहा कि देश की आजादी के 72 सालों के बाद भी जनता को रोटी, कपड़ा और मकान की मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाई। देश में अघोषित आपातकाल है हम नौजवानों को एकजुट होना होगा। भाजपा सरकार गांवों के अस्तित्व को ख़त्म करने का प्रयास कर रही है जनता को सजग होना होगा। जयंती समारोह में मुन्ना पांडेय, चिराग उपाध्याय, पराग श्रीवास्तव, नसीराबाद ग्राम प्रधान संतोष पांडेय, अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, बैजू राय, नकुल राय, नरोत्तम बागी, अजय ओझा, गुड्डु सिंह, प्रियांशु राय निरहुआ, विनय राय गुड्डु, अरविंद राय, भगवान पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें