फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परिवार न्यायालय के लिए वकीलों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिवार न्यायालय नवनिर्मित भवन में भेजे जाने को लेकर फौजदारी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य नहीं करने की घोषणा की।
विज्ञापन

जजी कैंपस के आठ न्यायालय सब्जी मंडी में नवनिर्मित भवन में भेज दिए गए हैं। इस पर सिविल के अधिवक्ताओं ने लगभग एक सप्ताह तक हड़ताल की थी। न्यायालय ने बुजुर्ग अधिवक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए तीन कोर्ट सिविल जज (सीनियर डिवीजन) गार्गी शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिविजन) सृष्टि त्रिपाठी एवं सिविल जज (जूडि) पश्चिमी स्निगंधा प्रधान का कोर्ट जजी कैंपस में वापस हो गया। लेकिन परिवार न्यायालय अभी वापस नहीं हुआ है। इसके लिए फौजदारी बार के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें