फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विवाद के बाद चले लाठी-डंडे, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के पड़री गांव में बृहस्पतिवार सुबह विवाद मेंं दबंगों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर लाइसेंसी असलहे से फायर झोंक दिया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे भी चले। महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

घायल अधिवक्ता घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। दोनों तरफ से तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज हो रहा है। असलहा थाने लाया गया है। दो दगे कारतूस भी मिले हैं। गोली चलने की जांच की जा रही है।
नगरा थाना क्षेत्र के पड़री गांव में दो दिनों से जारी रार ने तीसरे दिन गंभीर रूप ले लिया। अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव के घर 23 मई को ब्रह्मभोज कार्यक्रम था। घर से पूरब रास्ते पर किनारे जेनरेटर चल रहा था। तभी किसी ने बंद कर दिया।
विज्ञापन

पड़ोसी गोविंद शुक्ला से तूतू-मैंमैं शुरू हो गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। 24 मई की शाम दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। अधिवक्ता का आरोप है कि पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं तक को मारा पीटा। कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद अधिवक्ता ने अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ आकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दूसरे दिन मेडिकल कराने की बात कहकर वापस भेज दिया।
इसी बीच आरोपी सुबह अधिवक्ता के घर में घुस गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। तभी एक पक्ष ने लाइसेंसी असलहे से फायर कर दिया। इससे अधिवक्ता के बड़े भाई घायल हो गए। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस घटना से अधिवक्ता का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें