स्व. तारकेश्वर पांडेय की जयंती पर उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते पूर्व मंत्री आ
- फोटो : संवाद
बलिया। जयप्रकाश नगर क्षेत्र के टोला फकरू राय के गांव निवासी पंडित तारकेश्वर पांडेय स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद की 116 वीं जयंती कार्यक्रम ताड़केश्वर नगर स्थित निजी हाई स्कूल में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। तारकेश्वर पांडेय स्वयं में एक गतिशील आंदोलन थे। उक्त बातें प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने नगर के सतीशचंद्र काॅलेज चौराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद स्व.पं. तारकेश्वर पांडेय की जयंती समारोह पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, सेनानी पं. रामविचार पांडेय, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता चन्द्रमा यादव व संचालन सेवानिवृत्त प्रो. सुभाष सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. विश्राम यादव, शिवधार पांडेय, वंशरोपण पांडेय, जेपी पांडेय, अविनाश उपाध्याय आदि रहे।