फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह जून को होगी भूमि की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। अतिक्रमण के नाम पर तोड़े गए शनि मंदिर को लेकर कस्बे में नाराजगी बरकरार है। आरोप है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की। पूर्व में कोई जानकारी तक नहीं दी गई। गत दिनों हिंदूवादी संगठनों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी का घेराव किया था। इसके बाद प्रशासन ने तीन दिन का समय वार्ता के लिए लिया था।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सभागार में तहसीलदार प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में दोनों पक्षों में वार्ता हुई। दोनों पक्षों में बहस भी देखने को मिली। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ। निर्णय लिया गया कि विवादित भूमि की पैमाइश राजस्व अभिलेखों के आधार पर कराई जाएगी। ताकि स्पष्ट हो सके कि भूमि सरकारी है या मंदिर अथवा किसी अन्य संस्था की है। तहसीलदार प्रवीण सिंह ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश 6 जून को दोपहर एक बजे से कराने की बात कही। पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा कि बिना पैमाइश के ही अतिक्रमण बात कर मंदिर को कैसे तोड़ दिया। सीपी यादव, विपिन कुमार गुप्ता, अनंत मिश्रा, अरविंद राय, प्रयाग चौहान, आकाश तिवारी, मनोज मोदनवाल, लालबचन तिवारी, लालबचन शर्मा, अरविंद मधुकर, दिनेश सोनी, अनूप जायसवाल थे। वहीं, ब्यन्तानंद संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रबंधक की ओर से जानबूझकर मामले को तूल दिया जा रहा है। विद्यालय के नाम से अभिलेख में 5 डिसमिल जमीन है। इसकी पूर्व में भी पैमाइश हो चुकी है। प्रबंधक अभिलेखों में छेड़छाड़ करने के लिए दबाव बनाते हैं। मेरे खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र दिलाकर निलंबित करने की धमकी दी जाती है। तहसीलदार ने प्रधानाचार्य को मदद करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें