फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन लेन के एलिवेटेड पुल के लिए जमीन का चिह्नांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लेन के एलिवेटेड पुल के लिए जमीन का चिह्नांकन शुरू
विज्ञापन

नरहीं। उत्तर प्रदेश और बिहार की और मजबूत कनेक्टिविटी को गंगा नदी पर भरौली बक्सर के बीच प्रस्तावित तीसरे तीन लेन पुल बनाने की पहली प्रक्रिया में मिट्टी परीक्षण का कार्य 22 जून को खत्म हो गया था। अब भूमि की मार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। बरसात बाद पुल का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। यह पुल ढाई साल में बनकर तैयार होगा।
इसके पहले भरौली गोलम्बर पर गंगा नदी में एवं तट पर पिलरों के लिए 180 फीट मिट्टी की खोदाई कर मिट्टी के नमूने लिए गए। यह प्रक्रिया ढाई महीने चली थी। मिट्टी को दिल्ली परीक्षण लिए भेजा गया था। तीन लेन के इस एलिवेटेड पुल की टेंडर प्रक्रिया 28 फरवरी को पूरी कर ली गई थी। इसको एएससी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने लिया है। जिसकी लागत 368 करोड़ है। तीन लेन के एलिवेटेड रोड पुल की लंबाई 3.3 किलोमीटर होगी। नए पुल का निर्माण पुराना दो लेन के पुल वीर कुंवर सिंह सेतु से सटकर दक्षिण में बनेगा। इसी पुराने पुल के उत्तर में एक नये पुल का निर्माण किया गया है, जो 17 मई 2023 को जनता को समर्पित कर दिया गया था। तीन लेन के नए पुल के निर्माण में उत्तर प्रदेश के भरौली छोर पर ए ग्रेड रोटरी यानि जमीन की सतह से ऊपर एक गोलंबर का निर्माण किया जाएगा। इसीलिए भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर तक बनने वाले ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य गोलंबर से तीन सौ मीटर तक नहीं किया जा रहा है। वाहन इस गोलंबर को पार करते हुए आगे जाकर उतरेंगे। नया पुल भी बक्सर में इस रोटरी से जुड़ेगा।
विज्ञापन

एनएच की नई डिजाइन में यूपी छोर के भरौली गोलंबर के ठीक ऊपर पटना के आर ब्लॉक या जीपीओ गोलंबर की तरह ऊपर भी एक रोटरी यानि गोलंबर बनेगा। नई डिजाइन में गाजीपुर, बलिया या करीमुद्दीनपुर की ओर से आने वाले वाहन भरौली गोलंबर से पहले ही एलिवेटेड रोड पर चढ़ जाएंगे। इसके बाद भरौली में बनने वाले ऊपरी गोलंबर से होकर सीधे गंगा पुल पर पहुंच जाएंगे।
इससे भरौली गोलंबर पर जाम की समस्या खत्म होगी और आसपास के ग्रामीणों को सुविधा होगी। इस बदलाव के बाद गंगा पर बने दूसरे पुल के यूपी छोर का संपर्क मार्ग भी पूरी तरह एलिवेटेड हो जाएगा। सतह पर बने मौजूदा संपर्क मार्ग की उपयोगिता भी समाप्त हो जाएगी। तीसरे पुल का संपर्क मार्ग भी एलिवेटेड होगा जो पहले पुल के संपर्क मार्ग के ठीक ऊपर से गुजरेगा।
विज्ञापन

-
जाम से जूझता है यूपी और बिहार
बिहार का बक्सर प्रशासन यूपी जाने वाले भारी संख्या में ट्रकों के जाम के कारण गंभीर चुनौतियों से जूझता है। बक्सर प्रशासन का कहना था कि पुल से आने वाले वाहनों को एलिवेटेड रोड के जरिए सीधे अहिरौली से आगे एनएच 922 पर उतारा जाए। एनएचएआई के पटना जोन की इस योजना में पटना-बक्सर एनएच 922 का बक्सर में तीन लेन के नए पुल के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दक्षिणी अंतिम छोर पर हैदरिया तक विस्तार करना भी शामिल था। इसी बीच एनएचएआई के आजमगढ़ जोन ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से संपर्कता के साथ नए ग्रीनफील्ड हाइवे और 17.2 किलोमीटर लंबे भरौली गोलम्बर, बक्सर को करीमुद्दीनपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की संपर्कता नवंबर महीने तक मिल जाने की संभावना है। पिछले छह दिनों से सर्वेयर संतोष के नेतृत्व में चार लोग जमीन मार्किंग का काम कर रहे हैं जो चार दिनों में पूरा हो जाएगा। इस संबंध में पटना एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविन्द कुमार ने बताया कि तीन लेन के नये पुल की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जमीन अधिग्रहण के बाद बरसात बाद पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह पुल ढाई साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें