फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बुलंद हैं भू-माफियाओं के हौसले, Sdm मथुरा के बाद Adm बलिया को भू-माफियाओं ने धमकाया

Sun, 26 Jul 2020 08:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के अपर जिलाधिकारी व सीआरओ प्रवरशील बरनवाल को भू-माफियाओं ने धमकी दी है। इतना ही नहीं भू-माफियाओं ने मिर्जापुर जिले के भरुहां गांव में एडीएम के माता की जमीन पर भी कब्जा का भी कर लिया है। सीआरओ ने इस मामले से जिलाधिकारी बलिया के अलावा मंडलायुक्त व पीसीएस एसोसिएशन को भी अवगत कराया है।

विज्ञापन


एडीएम व सीआरओ की गुहार पर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने मिर्जापुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा है। यह पत्र 23 जुलाई को लिखा गया है। जिसमें डीएम ने लिखा है कि प्रवरशील बरनवाल उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। वह अभी बलिया में बतौर अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व) और मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

प्रवरशील बरनवाल की माताजी ने मिर्जापुर के भरूहा गांव में एक भूमि खरीदी है। जिस पर प्रवरशील बरनवाल सेवानिवृत्ति के बाद मकान बनाकर रहना चाहते हैं। इस जमीन पर अच्छे प्रताप सिंह, इंदिरा सिंह, विजय सिंह और धेनु शुक्ला नाम के व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया है। ये लोग प्रभावशाली व्यक्ति हैं और भूमाफिया किस्म के हैं।
विज्ञापन


इनके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। ये लोग एडीएम का मकान बनने नहीं दे रहे हैं। निर्माण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और उनको धमकाया और डराया जा रहा है। इस बारे में प्रवरशील बरनवाल ने अपर पुलिस महानिदेशक एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन और अपर पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम को भी प्रार्थना पत्र भेजा है। जिलाधिकारी ने इस मामले में मिर्जापुर के डीएम और एसपी से मामले की जांच कर सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की है। 

प्रवरशील बरनवाल ने बताया कि संबंधित भू माफिया के खिलाफ 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले से डीएम, मंडलायुक्त व पीसीएस एसोसिएशन को अवगत कराया है और सभी ने मिर्जापुर के डीएम को पत्र लिखा है।

हां! सीआरओ प्रवरशील बरनवाल की शिकायत का संज्ञान लेते हुए हमने मिर्जापुर के डीएम को एक पत्र लिखा है। पत्र में यही है कि मामले की जांच कराकर न्यायसंगत कार्रवाई कराएं।

विज्ञापन

श्रीहरि प्रताप शाही, जिलाधिकारी, बलिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें