फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जे की शिकायतें, 75 में से 11 का समाधान

विज्ञापन
बैरिया थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते अ​धिकारीगण। जागरुक पाठक
विज्ञापन
बलिया। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया। जिला प्रशासन के अनुसार, थानों पर कुल 75 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 का मौके पर निपटारा किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कोतवाली और सुखपुरा थाने में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जे और पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामलों का निस्तारण कराने पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सुखपुरा थाने में सुबह करीब 11 बजे पहुंचे डीएम और एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 10 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें सात भूमि विवाद और तीन पुलिस से संबंधित थे। दो भूमि विवादों में दोनों पक्षों को विवादित निर्माण रोकने और दीवानी न्यायालय से समाधान कराने के निर्देश दिए गए। करनई गांव के पति-पत्नी के विवाद में एसपी ने दोनों पक्षों से बातचीत कराई, जिसके बाद आपसी सुलह हो गई। एसपी ने थाने के अपराध रजिस्टर नंबर चार का निरीक्षण किया और प्रविष्टियों को सही ढंग से दर्ज करने का निर्देश दिया। डीएम ने लेखपालों को भूमि विवादों में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनने और नियमानुसार समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन

बैरिया में आठ में दो, उभांव में 18 में दो मामले निस्तारित

बैरिया थाने में एसडीएम रमेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आठ भूमि विवाद संबंधी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को राजस्व विभाग को भेजा गया। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे। उभांव थाना परिसर में तहसीलदार राजू कुमार की अध्यक्षता में 18 प्रार्थना पत्र मिले। इनमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों के समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। तहसीलदार ने निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।

पकड़ी में चार में दो, चितबड़ागांव में तीन में एक मामला निस्तारित

पकड़ी थाने में थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा की अध्यक्षता में चार मामले आए। इनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य दो मामलों के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित की गई। चितबड़ागांव में थानाध्यक्ष लालमणि सरोज के नेतृत्व में तीन मामले आए। इनमें एक का निस्तारण किया गया और शेष दो के लिए संयुक्त टीम बनाई गई।

नरहीं में तीनों मामले लंबित

नरहीं थाने में तीन मामले आए, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। तीनों मामले राजस्व से संबंधित थे। गोविंदपुर निवासी वसीर अहमद ने कब्रिस्तान की जमीन को लेकर एक साल से अधिकारियों के चक्कर लगाने की बात कही। वहीं, पिपरा कलां निवासी अभिषेक उपाध्याय ने जमीन की पैमाइश नहीं होने की शिकायत की। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें