फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला छात्रावास के लिए कुलपति ने रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

कुलपति ने महिला छात्रावास की रखी आधारशिला
बलिया। एससी/एसटी छात्राओं को आवासीय सुविधा मुहैया कराने के लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को छात्रावास की आधारशिला रखी गई। 100 बेड वाले छात्रावास के निर्माण के लिए कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने भूमि-पूजन किया। कहा कि इससे कमजोर वर्ग की छात्राओं को अध्ययन में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जनजातीय विकास विभाग द्वारा छात्रावास के निर्माण के लिए 3.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आजमगढ़ इकाई द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर कुलसचिव संजय कुमार, उप कुल सचिव महेश कुमार, परियोजना प्रबंधक दुर्गा प्रसाद वर्मा, डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुधाकर तिवारी, डॉ. दयालानंद राय, डॉ. साहेब दूबे, डॉ. जैनेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें