फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलटने से भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया लखौली निवासी राम जीतन समीप के ही भट्ठा पर ईंट ढुलाई का काम करता था। मंगलवार की शाम के समय वापस लौटते समय अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार राम जीतन (40) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें