फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 100 मीटर की रेस में कुनाल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। न्याय पंचायत जमुआंव की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय गौवापार के परिसर में किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व एआरपी दयाशंकर ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालक वर्ग 100 मीटर रेस में कुनाल कक्षा 5 कंपोजिट विद्यालय गौवापार, द्वितीय स्थान अतुल कक्षा 8 उच्च विद्यालय मालीपुर को मिला।
विज्ञापन

50 मीटर की दौड़ में कमलसागर कुमार कक्षा 5 प्राथमिक विद्यालय जमुआव को प्रथम स्थान मिला। बालिका वर्ग 100 मीटर में कुमारी श्वेता प्रथम विजेता रही। खुशी कंपोजिट विद्यालय गौवापार की खुशी को दूसरा स्थान हासिल हुआ। कबड्डी बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय गौवापार की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मालीपुर की टीम विजेता घोषित हुई। एआरपी ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की जरुरत है। इस मौके पर खेल शिक्षक वीरेंद्र कुमार, अनीता कुमारी, प्रिंस लता यादव, राधिका यादव आदि मौजूद रहीं। क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन नोडल शिक्षण संकुल सुनील दीप्त के देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें