फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आज भी जिंदा हैं कृष्णानंद के विचार’

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नसीराबाद नेटुआ बाबा बगीचा में शुुक्रवार को पूर्व विधायक कृष्णांन्द राय की पुण्यतिथि पर व्यायामशाला, योग विज्ञान केंद्र का उद्घाटन व सेनानी और महापुरुषों की स्मृति में भव्य स्मारक का शिलान्यास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया। राज्य मंत्री ने कहा कि स्व. कृष्णानंद के विचार आज भी जिंदा हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने उत्पातियों के मंसूबों को विफल कर दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि करने के पश्चात हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शुक्ला ने कहा कि पूर्वांचल का वह शेर जिससे उत्पाती कांप जाते थे उनलोगों ने षडयंत्र कर धोखे से आज के ही दिन उनकी हत्या करवा दी। उनकी हत्या कर वह चाहते थे कि उनके विचार को खत्म कर दिया जाए। लेकिन वह लोग अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। मोदी व योगी सरकार ने उन अतताईयों का फन कुचल दिया है। पूर्व विधायक कृष्णांन्द की पुण्यतिथि पर यह व्यायामशाला व योग विज्ञान केंद्र क्षेत्र के दर्जनों गांवों के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। मेरे सहयोगी मनोज पांडेय द्वारा इस स्थान पर देश को अलग दिशा देने वाले राजनायण, किसानों के आन्दोलन चलाने वाले स्वामी सहजानंद, स्व. गौरीशंकर राय सहित गांव के सेनानियों की स्मृति में बनने वाला भव्य स्मारक आने वाली पीढ़ी महापुरुषों के जीवन को आत्मसात कर समाज को सही रास्ता दिखाने का काम करेंगे।
डॉ. रामसुरेश ने कहा कि आज के दिन यह व्यायामशाला क्षेत्र को समर्पित कर मनोज पांडेय ने उनको सच्ची श्रद्धाजंलि देने का काम किया है। अवधेश नारायन राय ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर दीनानाथ मिश्र, राधामोहन राय, गणेश राय, मायाशंकर राय, मायाशंकर वर्मा, अजय राय, जेपी मिश्रा, दाऊ सिंह, मुन्ना राय, बिजली यादव, रामजी राय, संतोष राय आदि रहे।
विज्ञापन

बच्चों से ज्यादा शिक्षक देख मंत्री हुए हैरान: बलिया। व्यायामशाला का उद्धाटन करने पहुंचे मंत्री बगल में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे तो वहां शिक्षकों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। विद्यालय में बच्चों से ज्यादा अध्यापक देख अचंभित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने इस विद्यालय से कुछ शिक्षकों को हटाकर प्राथमिक विद्यालय परभेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें