उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव प्रादेशीय कार्यकारिणी समिति के द्वारा नामित निर्वाचन अधिकारियों की देख-रेख में कुंवर सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार की देर शाम हुआ।
जिसमें अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार पांडेय तथा जिला मंत्री के पद पर राघवेंद्र नारायण सिंह को विजेता घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय को कुल 153 मत प्राप्त हुए। जबकि जिला मंत्री को 160 मत मिले थे। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अक्षय कुमार राय ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में कार्य करें।
जिलाध्यक्ष केके पांडेय और जिला मंत्री राघवेंद्र नारायण सिंह ने शिक्षक हितों के अनुकूल कार्य करने का भरोसा जताया। राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिव कुमार मिश्र, अभय नारायण सिंह, मदन कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, श्रीरंग सिंह, यादवेंद्र उपाध्याय, संतोष कुमार राय, लल्लन राय, राजेंद्र तिवारी, उमेश राय, विद्यानंद राय, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।