फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की जंग में विशेषज्ञ चिकित्सकों को जोड़ने की नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में अब प्रदेश सरकार हर जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद लेगी। इस योजना पर काम शुरू हो गया है। योजना से जुड़ने के इच्छुक विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 18 अगस्त से पंजीकरण शुरू कर दिया है, जल्दी ही इनकी सूची हर जिले को मिल जायेगी। इन चिकित्सकों को 15 दिनों की सेवा के लिए 75 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान चिकित्सक को पीपीई किट और अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे। एक्टिव क्वारंटीन में रहने और भोजन की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग करेगा। इसके अलावा सेवा के सम्मान में प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की श्रेणी में एनेस्थेटिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजिशियन, गायनेकोलाजिस्ट और पीडियाट्रिसियन से ही आवेदन मांगे गए हैं। मुख्य चिकिसाधिकारी डॉ. जितेन्द्र पाल ने बताया की योजना के बारे में अधिक जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा योजना से जुड़ने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक अपने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ई-मेल आईडी पर आवेदन कर सकते हैं। बताया की अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह योजना लायी गयी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग को विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें