बलिया। कोरोना संक्रमण की संभावित लहर को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कोरोना संक्रमण से लक्षणयुक्त मरीजों के समुचित इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 20 बेड का कोविड वार्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस वार्ड में सभी बेड पर ऑक्सीजन, वेंटीलेटर और मॉनिटर की व्यवस्था रहेगी।अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त इस भवन के निर्माण के पूरा हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को कोविड संक्रमित मरीजों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर ही करने की सुविधा मिल जाएगी और कोरोना संक्रमित मरीजों का समुचित इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभव हो सकेगा कोरोना काल में कोरोना से ग्रस्त मरीजों क जगह जगह भटकना नहीं पड़ेगा। वार्ड में मेडिकल टीम तैनात रहेगी, उसकी निगरानी में संक्रमित मरीज रहेंगे। इनक लाभ कोरोना काल में कोविड मरीजों को मिल सकेगा। 15 सीएचसी में 20 बेड के वार्ड व 13 पीएचसी में छह बेड का कोविड वार्ड बनना है।
भारत सरकार के इमरजेन्सी कोविड रिस्पान्स प्लान के अन्तर्गत सीएचसी 20 व पीएचसी पर छह बेड बनाए जाने की व्यस्था की जा रही है। राज्य स्तर से निर्माण एजेन्सी नेशनल प्रोजेक्ट्स कन्स्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड को नामित किया गया है। वार्डों के बनने के बाद कोरोना संक्रमितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
- जयंत कुमार, सीएमओ