फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कोटेदार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बकाया भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटेदारों ने तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम सीमा पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत अप्रैल, मई और जून माह का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा नियमित खाद्यान्न का लाभांश अब तक हम कोटेदारों को प्राप्त नहीं हुआ है। इसे तत्काल दिलाया जाए। आंगनबाड़ी खाद्यान्न का भाड़ा तथा लाभांश भी कोटेदारों को अब तक नहीं मिला पाया है। जिसे अबिलंव भुगतान कराया जाए। बाल पुष्टाहार का भाड़ा और लाभांश वर्ष 2001 से बकाया है। इसे अब तक भुगतान नहीं किया गया। जबकि बकाए भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बाद भी अब तक भुगतान नहीं किया गया। भुगतान न होने पर हम लोग सितंबर माह का चालान का पैसा जमा करने में असमर्थ होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में आनंद प्रकाश सिंह, उदयभान पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, गुप्तेश्वर पाठक,सुरेश प्रसाद, शिवजी पाठक, शिवमंगल सिंह, रामेश्वर राम, दिलीप कुमार गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें