बलिया। बारह माह से बकाया मानदेय के भुगतान समेत दस सूत्रीय मांग को लेकर राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईयां फ्रंट की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक मध्याह्न भोजन योजना के जिला कोआर्डिनेटर अजीत पाठक को सौंपा।
पत्रक में रसोईयों ने मांग की है कि प्रति वर्ष होने वाली चयन प्रक्रिया को समाप्त करने के साथ ही रसोईयों का स्थाईकरण किया जाये। इसके अलावा मानदेय को बढ़ाकर 1800 रुपये करने,पांच लाख का दुर्घटना बीमा करने,रसोईयों को बोनस,एरियर और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं देने,उपचार की सुविधा देने के साथ ही वर्ष 2019 से बकाया मानदेय का त्वरित भुगतान करने की मांग की गयी है। पत्रक देने वालों में मुख्य रुप से चंदा देवी, चमेली सिंह, आशा देवी, चंद्रावती, बिंदु देवी, अन्नपूर्णा देवी, ऊषा देवी, शिवकुमारी, कुसुम, जुबली देवी, सुशीला, प्रभावती, सरस्वती, रीता, पूजा, आरती देवी, सोना देवी, तारा, कोशिला देवी, अपकुवंरी, समरा देवी, आरती देवी, राजकुमारी, रंजू आदि रहीं।