फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस महंगा होने से बिगड़ेगा रसोई का बजट, गृहणियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले करीब तीन महीने से लगातार रसोई गैस सिलेंडर के दामों वृद्धि होने के चलते लोगों के रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। तीन माह के अंदर करीब 68 रुपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़े हैं। जनवरी महीने के पहले चार बार और बुधवार को एक बार फिर रसोई गैस के दामों की बढ़ोतरी से गृहणियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार 14.2 किलो वाला सिलिंडर पिछले माह जहां 790.50 रुपये में मिलता था अब यह सिलेंडर 858.50 रुपये हो गया है। गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि इस साल एक जनवरी के बाद गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे। जबकि उससे पहले लगातार चार बार रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। रसोई गैसे सिलेंडर की महंगाई का असर प्रत्येक परिवार पर पड़ना लाजिमी है। शहर के जापलिनगंज निवासिनी रमिता देवी ने कहा कि सिलेंडर पर सब्सिडी अब दिखावा बन कर रह गया है। कहा कि एक तो ऐसे ही हर चीज महंगा है और अब रसोई गैस महंगा होने से परेशानी होगी। गड़वार कस्बा की रहने वाली गुड़िया देवी ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर अब हर घर की जरुरत है इसे महंगाई से दूर रखना चाहिए। कहा कि अब रसोई का बजट प्रभावित होगा। सिकंदरपुर कस्बा निवासी मुन्नी देवी ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर में कब् दाम बढ़ाया जाता है और कितनी सब्सिडी मिलती है इसका कोई पैमाना ही नहीं रह गया है। कई बार तो सिलेडर लेने के बाद भी सब्सिडी खाते में नहीं आती है, अब एक बार फिर महंगा होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ह्रनुमानगंज निवासिनी रीना देवी ने भी रसोई गैस सिलेंडर के महंगा होने पर कहा कि इससे गरीब व मध्यम परिवार का रसोई बजट बिगड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें