फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही कराएं आधार नंबर, तब मिलेगी किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत जिन किसानों के पीएम किसान पोर्टल के फार्मर कार्नर पर बेनिफीशरी स्टेटस रिपोर्ट में आधार संख्या सत्यापित नहीं है और प्रदर्शित हो रहा है, उनकी धनराशि रोक दी गई है। उप कृषि निदेशक इंद्राज ने ऐसे किसानों से अपील की कि आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर ब्लाक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी के यहां अथवा उप कृषि निदेशक, कार्यालय कृषि भवन में तत्काल जमाकर गलत आधार नंबर संशोधित करा लें। संशोधन कराने के बाद ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त शासन स्तर से उनके खाते में भेजी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें