रतसर नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं सहित अन्य मांगों को लेकर किसान फोर्स के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान फोर्स के सदस्यों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि रतसर नगर पंचायत की लगभग 80% आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करती है। इन लोगों को सरकार द्वारा राशन तो उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन इन लोगों के पास रहने के लिए आवास नहीं है। एके सिंह, वीरबल यादव, छोटेलाल यादव, वीरेंद्र भारती, मुन्ना सिंह, बृजा राय, अक्षयलाल यादव, बेचन पासवान, राधेश्याम यादव, राजेंद्र, गोरख, पंकज यादव, मुकेश, विद्यावती, आरती, सीमा, पन्ना देवी, फुलकुमारी, अनिता देवी, गुडन देेवी, कमलेश, मुकेश आदि लोग शामिल रहे।