ददरी मेला के खेल मैदान चल रहे बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़
बलिया। ददरी मेला के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित बालक व बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच में किसान पीजी कॉलेज की लड़कियाें व स्टेडियम ब्लू के लड़कों ने बाजी मारी।
जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं की पांच टीमों जूनियर हाईस्कूल बघौली , किसान पीजी कालेज रक्सा, मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा, राम सिहासन पीजी कॉलेज नगपुरा, स्टेडियम रेड एवं स्टेडियम ब्लू के बीच लीग कम नाक आउट आधार पर मैच खेला गया।
प्रथम सेमीफाइनल मैच जूनियर हाईस्कूल बघौली वनाम स्टेडियम रेड में बघौली 18 एवं स्टेडियम 20 तथा दूसरे सेमीफाइनल किसान पीजी कॉलेज रक्सा और राम सिहासन पीजी कॉलेज नगपुरा के बीच हुआ। इसमें किसान पीजी कॉलेज 18 और राम सिहासन पीजी कॉलेज 11 अंक बनाए। फाइनल मैच स्टेडियम रेड एवं किसान पीजी कॉलेज रक्सा के बीच खेला गया, जिसमें किसान पीजी कॉलेज 17 अंक बनाकर विजेता और बलिया स्टेडियम 14 अंक बनाकर उप विजेता बनी।