बैरिया। दो माह पूर्व अपहृत किशोरी को बैरिया पुलिस ने बुधवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। जबकि अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
बता दें कि 10 सितम्बर को क्षेत्र के एक बाजार से किशोरी को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर मधुबनी निवासी राजा पासवान के खिलाफ बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की अपहरणकर्ता राजा पासवान उक्त किशोरी को कहीं ले जाने के लिए सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर खड़ा है। पुलिस ने स्टेशन पर छामेमारी कर किशोरी बरामद कर लिया हालांकि अपहरणकर्ता चकमा देकर फरार हो गया।