बलिया। बांसडीह पुलिस ने अपहरण के दर्ज मामले के 72 घंटे के अंदर नाबालिग को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप केवरा निवासी नीतीश पासवान पर लगाया। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर 72 घंटे के अंदर सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफाॅर्मों के माध्यम से खोजबीन शुरू कर खोज निकाला। संवाद